{"_id":"6a76f54674ce3eff58051f17","slug":"aiims-dismisses-guard-for-inappropriate-behavior-towards-female-patient-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला मरीज से अभद्रता पर एम्स का सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से बर्खास्तस, दर्ज कराई पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला मरीज से अभद्रता पर एम्स का सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से बर्खास्तस, दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
Sat, 08 Aug 2026 02:52 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
एम्स नई दिल्ली ने एक महिला मरीज के साथ कथित गलत व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। संस्थान ने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है और मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन के अनुसार, आरोपी गार्ड की पहचान धनंजय सिंह के रूप में हुई है। वह एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से एम्स में तैनात था। शिकायत सामने आने के बाद संस्थान ने उसे ड्यूटी से हटा दिया और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी। संस्थान ने कहा कि मरीजों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एम्स ने महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई है।
विज्ञापन