{"_id":"61ea981fd0701e3f9a7a84b9","slug":"aiims-directed-to-start-treatment-immediately-for-four-and-a-half-year-old-girl-suffering-from-dangerous-rare-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अदालत ने कहा उसके इलाज पर होने वाले खर्च के बारे में बाद में विचार किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अदालत ने कहा उसके इलाज पर होने वाले खर्च के बारे में बाद में विचार किया जाएगा
Fri, 21 Jan 2022 04:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:55 PM IST
सार
एम्स को खतरनाक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही साढ़े चार साल की लड़की का तुरंत इलाज शुरू करने का निर्देश।
विज्ञापन
AIIMS
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को खतरनाक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे चार साल पांच महीने की लड़की का तुरंत इलाज शुरू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा उसके इलाज पर होने वाले खर्च के बारे में बाद में विचार किया जाएगा। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने बच्ची के पिता को राहत देते हुए यह निर्देश दिया है।
बच्ची के पिता ने अदालत को बताया कि लाकडाउन के बाद उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। याची के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि उनकी बच्ची दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इसको लेकर दिल्ली सरकार के समक्ष प्रत्यावेदन देने के बावजूद भी मुफ्त इलाज नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्ची एक आनुवंशिक विकार से पीड़ित है। बच्ची को महंगे एंजाइम रिप्लेसमेंट थेरेपी की तत्काल जरूरत है। अगर बच्ची हर हफ्ते इलाज नहीं किया गया तो बीमारी उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। एंजाइम रिप्लेसमेंट थेरेपी पर 50 लाख रुपए से अधिक का खर्च हो सकता है। याचिकाकर्ता इसे वहन करने में असमर्थ है। उन्होंने दलील दी कि मुफ्त इलाज से वंचित करना संविधान के गारंटीकृत बच्चों के जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।