फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Delhi offline OPD service shut due to rising covid cases read how it affects covid vaccination in aiims

दिल्ली : बढ़ते कोरोना से एम्स में ओपीडी सेवा बंद, जानिए ऐसे में टीकाकरण की क्या रहेगी व्यवस्था

Wed, 07 Apr 2021 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Apr 2021 03:06 PM IST
सार

  • एम्स में ऑफलाइन ओपीडी सेवा गुरुवार से रहेगी बंद
  • एम्स में 24 घंटे हो रहा है टीकाकरण

विज्ञापन
AIIMS Delhi offline OPD service shut due to rising covid cases read how it affects covid vaccination in aiims
दिल्ली में चलता टीकाकरण का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश व दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) ने अपने ऑफलाइन यानी वॉक-इन ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। गुरुवार से एम्स में ऑफलाइन ओपीडी की सुविधा बंद हो जाएगी। हालांकि मरीज अब भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सीमा 50 रखी गई है यानी हर रोज सिर्फ 50 लोग डॉक्टर को दिखाने एम्स आ सकते हैं। इसमें इमरजेंसी मरीज शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


वैक्सीनेशन पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली सरकार के आदेशानुसार राजधानी के 33 अस्पतालों में 24 घंटे कोविड का टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। इन अस्पतालों में एम्स का नाम भी शामिल है। अब जबकि एम्स ने अपनी ओपीडी सेवा बंद कर दी है तो लोगों के मन में ये सवाल है कि टीकाकरण के लिए क्या व्यवस्था होगी। इस बारे में हम आपको बता दें कि ऑफलाइन ओपीडी के बंद होने से टीकाकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


कोविन या आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही लगेगा टीका
पहले की तरह ही जो लोग वैक्सीन लगवाने की पात्रता रखते हैं, उन्हें पहले कोविन या आरोग्य सेतु एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद जो तारीख तय होगी उस दिन आप एम्स जाकर बिना किसी बाधा के कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन ओपीडी सेवा बंद होने और कोरोना के टीकाकरण का कोई संबंध नहीं है। एम्स में 24 घंटे टीकाकरण चल रहा है तो जो लोग पात्र हैं वह रजिस्ट्रेशन के बाद एम्स जाकर अपने सुविधानुसार समय में टीकाकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed