फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS CVO dismiss case, Now under PM Modi.

PM मोदी तक पहुंचा एम्स सीवीओ विवाद मामला

Tue, 26 Aug 2014 05:04 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:04 AM IST
विज्ञापन
AIIMS CVO dismiss case, Now under PM Modi.

दिल्ली एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) रहे संजीव चतुर्वेदी का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। राज्य सभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को हटाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अली अनवर अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आम लोगों की भावनाओं की वजह से सत्ता में आई है।
विज्ञापन


जदयू से राज्य सभा सांसद ने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि संजीव चतुर्वेदी को सीवीओ बनाने के लिए सीवीसी से मंजूरी नहीं मिली है, जबकि यूपीए शासनकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय ने आदेश जारी किया था कि संजीव चतुर्वेदी को सीवीओ पद से इधर-उधर करने से पहले कैबिनेट सेक्रेटरी खुद मामले की जांच करेंगे और कार्यालय को सूचित करेंगे। लेकिन इस मामले में न तो पीएमओ को जानकारी दी गई और न ही कैबिनेट सेक्रेटरी ने जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने लिखा पत्र

AIIMS CVO dismiss case, Now under PM Modi.

पत्र में स्वास्थ्य मंत्री के बयान का भी उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि पहले तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीवीसी ने संजीव चतुर्वेदी का नाम खारिज कर दिया था, जबकि दूसरे बयान में कहा कि उनके नाम का सीवीसी ने विरोध किया था।

दो बयान का मतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पास इस संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं है कि संजीव चतुर्वेदी के नाम को खारिज किया गया और विरोध हुआ।

सोमवार को ही आम आदमी पार्टी ने स्वास्‍थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके बर्खास्तगी मांग की। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा एक भ्रटाचार से लोहा लेने वाले अफसर को अपने निजी फायदों के लिए हटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed