फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agricultural laborer called and demanded extortion of Rs one crore from jeweler  in Delhi

'जान से मार दूंगा': मजदूर ने डीपी पर लगाई गैंगस्टर की फोटो, ज्वैलर से मांगे एक करोड़ रुपये; पुलिस ने दबोचा

Sun, 14 Jul 2024 05:59 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Jul 2024 05:59 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर चांदनी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि पैसे की जरूरत की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Agricultural laborer called and demanded extortion of Rs one crore from jeweler  in Delhi
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक विहार इलाके में एक ज्वेलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ज्वेलर के बेटे को फोन कर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलत: बाराबंकी यूपी निवासी विनीत पांडे के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी खेतिहर मजदूर है और पंजाब में काम करता है। आरोपी ने खुलासा किया है रुपये की जरूरत की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फोन और सिम बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक विहार निवासी एक ज्वेलर ने 10 जुलाई को अशोक विहार थाने में एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका करोलबाग और किंग्सवे कैंप में गहने का कारोबार है। नौ जुलाई को दो अज्ञात नंबरों से उनके बेटे के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताकर उनसे एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने उन दो नंबरों की जांच की, जिससे धमकी दी गई थी। फोन के डीपी पर तिहाड़ जेल में बंद एक गैंगस्टर का फोटो लगा हुआ था। पुलिस ने ज्वेलर के कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी सहित उनके परिचितों के फोन की जांच की, लेकिन इससे कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश के फोन की तकनीकी जांच करने पर पता चला कि उसने पंजाब के लुधियाना से फोन कर ज्वेलर को धमकी दी थी। फोन के अंतिम लोकेशन का पता लगाकर एक टीम लुधियाना पंजाब के अखाड़ा पहुंची। जहां छानबीन करने पर पता चला कि फोन नंबर विनीत पांडे का है, जो यहां खेतिहर मजदूर का काम करता है। विनीत वहां से गायब मिला। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी का रहने वाला है आरोपी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलत: बाराबंकी यूपी का रहने वाला है। इससे पहले वह दिल्ली चावड़ी बाजार के हार्डवेयर दुकान में काम करता था। तीन माह पहले वह पंजाब चला गया और वहां खेतों में काम करने लगा। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर रील देखने के दौरान उसने ज्वेलर के दुकानों का विज्ञापन देखा था। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने कारोबारी से रंगदारी मांगने की साजिश रची। उसने फोन के डीपी पर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर का फोटो लगाया और फिर ज्वेलर के बेटे को फोन कर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed