फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agencies tightened the screws on the IS network, nine suspects arrested.

आईएस नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 14 संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jan 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
Agencies tightened the screws on the IS network, nine suspects arrested.

देश में आईएस के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान तेज हो चुका है। नेटवर्क तोड़ने में जुटी एनआईए तथा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नौ और युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस तरह पिछले 24 घंटों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हें छह शहरों के 12 ठिकानों पर छापेमारी के बाद पकड़ा गया था।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को संबंधित राज्य की स्थानीय अदालतों में पेश कर नई दिल्ली के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी गई है ताकि केंद्रीय एजेंसियां उनसे विस्तार से पूछताछ कर सकें।
विज्ञापन

पठानकोट से भी हुई गिरफ्तारी

Agencies tightened the screws on the IS network, nine suspects arrested.

जो नई गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें कर्नाटक से सैयद मुजाहिद, आसिफ अली उर्फ अरमान सानी, सुहैल अहमद उर्फ सोहेल उर्फ हफीस साब और मोहम्मद अब्दुल अहद उर्फ बड़े आमिर उर्फ सुलेमान हैं।

इसके अलावा हैदराबाद से मोहम्मद उबेदुल्ला खान उर्फ ओबैद उर्फ तल्हा, रिजवान अली और अबू अनस, मुंबई से हुसैन खान तथा औरंगाबाद से इमरान पठान का नाम शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस ने हुसैन खान को दक्षिणी मुंबई के मझगांव से और इमरान पठान को औरंगाबाद से पकड़ा है। पठान की गिरफ्तारी शनिवार तड़के हुई है। एटीएस ने दोनों को एनआईए को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed