फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Age of Seema Haider s children not matching with certificates police engaged in investigation

सीमा से जुड़ी नई बात आई सामने: 2019 के बाद पति से संपर्क नहीं...छोटी बेटी ढाई साल की कैसे? दस्तावेज में भी खेल

Fri, 07 Jul 2023 09:47 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jul 2023 09:47 AM IST
सार

सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है।

विज्ञापन
Age of Seema Haider s children not matching with certificates police engaged in investigation
Seema Haider - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर के संबंध में जांच पड़ताल के दौरान जुटाए गए प्रमाण पत्रों से उसके बच्चों की उम्र मेल नहीं खा रहे हैं। दरअसल, सीमा हैदर ने डीसीपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद बयान दिया था कि 2019 में पति के सऊदी अरब जाने के बाद से उसका उससे संबंध नहीं है। जबकि पासपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने सबसे छोटी बेटी को 2 जनवरी 2021 को जन्म दिया। उसकी आयु केवल ढाई साल है।

विज्ञापन

सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है। सीमा और उसके बच्चों की आयु प्रमाण पत्रों की बजाय मौखिक रूप से बताई गई उम्र से मेल खाते हैं। सीमा और उसके चारों बच्चों का जन्म जनवरी व दिसंबर में हुआ है। सीमा व उसके बेटे का जन्मदिन एक जनवरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 के बाद पति से संपर्क नहीं तो छोटी बेटी की आयु ढाई वर्ष कैसे
सीमा हैदर ने डीसीपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद बयान दिया था कि 2019 में पति के सऊदी अरब जाने के बाद से उसका उससे संबंध नहीं है। जबकि पासपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने सबसे छोटी बेटी को 2 जनवरी 2021 को जन्म दिया। उसकी आयु केवल ढाई साल है। सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है। सीमा और उसके बच्चों की आयु प्रमाण पत्रों की बजाय मौखिक रूप से बताई गई उम्र से मेल खाते हैं।

विज्ञापन

पति ने पाकिस्तान में ऑटो चलाया, सऊदी में मजदूरी की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां गुलाम हैदर ने ऑटो चलाया। इसके बाद वह सऊदी अरब चला गया। उनके घर को छोटा बताते हुए सीमा किराये के मकान में रहने लगी। सऊदी अरब में गुलाम हैदर मजदूरी कर घर बनाने के लिए सीमा को रुपये भेजने लगा, सीमा से वह फोन पर बात करता था। उनका दावा है कि वह सीमा से बहुत प्यार करता है। इसीलिए मकान भी उसके नाम कराया था।

बच्चों को वापस दिलाने की मांग
सीमा व उसके बच्चों की भी गुमशुदगी सीमा के ससुर ने पाकिस्तान में दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया के जरिए गुलाम हैदर को सीमा के बच्चों को साथ लेकर नेपाल के जरिये भारत आने की जानकारी हुई। अब सोशल मीडिया पर गुलाम हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पाकिस्तान सरकार से उसके बच्चों को वापस दिलाने में मदद की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed