फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   again Swati Maliwal came GB Road, knowing pain on sex workers

फिर स्वाति पहुंची जीबी रोड, कंडोम सप्लाई के लिए लिखा पत्र

Fri, 28 Aug 2015 08:50 AM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
again Swati Maliwal came GB Road, knowing pain on sex workers

एक बार फिर सेक्स वर्कर्स की शिकायत सुनने के लिए गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने जीबी रोड का दौरा करने पहुंची।

विज्ञापन


उनके साथ कमिश्न की सदस्य प्रोमिला गुप्ता और सारिका चौधरी भी थी। स्वाति मालिवाल ने कोठा नंबर 40,41,42,45, 56, 49 के अलावा कई  कोठों में जाकर वहां की सेक्स वर्कर्स के साथ बात की और उनकी समस्याएं जानी।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल के मुताबिक सेक्स वर्कर्स से बात करने के बाद पाया गया कि वहां काफी समय से कॉन्डम्स की सप्लाई बंद कर दी गई है जिस वजह से सेक्स वर्कर्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्डंम्स की सप्लाई के लिए लिखा पत्र

again Swati Maliwal came GB Road, knowing pain on sex workers

आयोग के मुताबिक इस समस्या के समाधान के लिए आयोग ने आज ही दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल ओर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर को पत्र लिखा है जिसमें कॉन्डंम्स की सप्लाई को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।


स्वाति मालिवाल के मुताबिक ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए एक केंद्रीय सुझाव समिति बनी है लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इस समिति की एक भी बैठक नहीं हुई ।

इस समिति का काम छुड़ाए गए बच्चों और लड़कियों की बेहतरी के लिए काम करना था। इस समस्या को लेकर दिल्ली  महिला आयोग की अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी एक पत्र लिखा है और कमेटी की बैठक जल्द से जल्द करवाने के लिए कहा है।

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को भी लिखा पत्र

again Swati Maliwal came GB Road, knowing pain on sex workers

मानव तस्करी रोकने और देह व्यापार में शामिल महिलाओं के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार के अलावा दिल्ली सरकार की भी समन्वय समिति बननी थी।


लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद भी तीन साल बीतने पर भी यह समिति अबतक नहीं बनी है। आयोग के मुताबिक इस समिति में 25 सदस्य बनाये जाने हैं जिनका एक साथ मिलकर करना करना मुश्किल होगा।

समिति के गठन और सदस्यों की संख्या कम करने के सुझाव को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के के शर्मा को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed