{"_id":"5ea317a7fc3402213018ced4","slug":"after-the-lockdown-opens-many-things-will-have-to-be-taken-care-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने बताया, लॉकडाउन खुलने के बाद रखना होगा इन बातों का खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने बताया, लॉकडाउन खुलने के बाद रखना होगा इन बातों का खास ख्याल
Fri, 24 Apr 2020 10:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
मास्क पहनना अनिवार्य
- फोटो : PTI
इस समय देशभर में लॉकडाउन हैं और लोग कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी प्रकार की एहतियात बरत रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोगों को कई बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें अस्पताल जाने वाले मरीजों को विशेष एहितयात की जरूरत है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर फोन पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर ठीक हो सकते हैं, तो अस्पताल जाने से बचें। अगर किसी मरीज को अस्पताल जाना जरूरी हो तो मास्क लगाकर जाएं। डॉक्टरों से जांच कराते समय भी सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
वहीं, ऑफिस में भी कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है।ऑफिस की मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा लोगों की बैठक न करें, उसे टुकड़ों में आयोजित करें। खुले स्थान या ऐसी जगह पर मीटिंग करें जहां हवा आने जाने की पूरा इंतजाम हो।
विज्ञापन
खानपान
खाना खाते समय घर का प्रत्येक सदस्य अपनी अलग बरतन में खाना खाएं। खाने में जहां तक हो सके चम्मच का इस्तेमाल करें। बाहर के खाने को खाने से परहेज करें। घर पर ही पकी हुई सब्जियों का ही सेवन करें।