{"_id":"914cca413baa0abe80dda4af86e7dd8a","slug":"after-the-gangrep-22-times-threatening-calls-to-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद 22 बार फोन कर दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के बाद 22 बार फोन कर दी थी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 05 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 1 अप्रैल की रात तीन युवकों ने निठारी की महिला को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 22 बार पीड़िता को धमकी भरी कॉल की। निठारी निवासी आरोपियों ने हर कॉल में पुलिस में जाने पर उसे व पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने 3 अप्रैल को सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों अमित और विपिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरे आरोपी नरेंद्र की तलाश जारी है। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। पीड़िता के पति ने बताया कि वह अपने गांव बिहार गया था।
विज्ञापन
घर आने पर पत्नी ने आपबीती सुनाई। तब उसने थाने में मामला दर्ज कराया। महिला के पति के मुताबिक 1 अप्रैल की रात करीब 11 बजे निठारी में अपनी दुकान बंद कर उसकी पत्नी घर जाने वाली थी। तभी आरोपी अमित, विपिन और नरेंद्र स्विफ्ट कार से वहां पहुंचे। उन्होंने सिगरेट लेने के बहाने उसकी पत्नी को कार के पास बुलाया। इसके बाद दो आरोपियों ने कार का पिछला दरवाजा खोला और उसे धक्का देते हुए जबरन कार में बैठा कर अगवा कर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने सेक्टर-32 के सुनसान इलाके में सामूहिक दुष्कर्म कर आधी रात करीब दो बजे उसे निठारी में छोड़ा। इसके बाद आरोपी उसे कॉल कर पुलिस के पास जाने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगे।