फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After surgery, the thin bones of the legs came to life, now the 9-year-old girl has started walking

Delhi: पेंसिल की नोक की तरह पैरों की पतली हड्डियों में आई जान, अब चलने लगी दुर्लभ रोग से पीड़ित 9 साल की बच्ची

Fri, 28 Feb 2025 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Feb 2025 07:56 AM IST
सार

द्वारका स्थित निजी अस्पताल में जांच के दौरान बच्ची को न्यूरो फाइब्रो मैटोसिस टाइप-2 (एनएफ2) के साथ जन्मजात स्यूडो आर्थ्रोसिस का पता चला। यह हड्डियों की मजबूती और उपचार को प्रभावित करने वाली एक दुर्लभ स्थिति है।

विज्ञापन
After surgery, the thin bones of the legs came to life, now the 9-year-old girl has started walking
पूरा हुआ पैरों पर खड़े होने का सपना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्लभ रोग से पीड़ित 9 साल की बच्ची ने खड़े होने का सपना ही छोड़ दिया था। घुटने से नीचे और एड़ी से ऊपर दोनों पैरों की हड्डियां पेंसिल की नोक की तरह कमजोर हो गई थीं। अक्सर खड़े होने पर हड्डियां टूट जाती थीं, लेकिन दोनों पैरों की सर्जरी के बाद बच्ची अब चलने में सक्षम है।

विज्ञापन


द्वारका स्थित निजी अस्पताल में जांच के दौरान बच्ची को न्यूरो फाइब्रो मैटोसिस टाइप-2 (एनएफ2) के साथ जन्मजात स्यूडो आर्थ्रोसिस का पता चला। यह हड्डियों की मजबूती और उपचार को प्रभावित करने वाली एक दुर्लभ स्थिति है। बच्ची को छह साल की उम्र में ही सर्जरी से गुजरना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन


डॉ. विक्रम खन्ना ने कहा कि मुख्य चुनौती हड्डियों के सिरों का आपस में न जुड़ना था, जिसका मतलब है कि हड्डियां उम्मीद के मुताबिक ठीक नहीं हो पाईं। इसके अलावा उसकी बोन मेरो बहुत पतली थी और पूरी हड्डी की गुणवत्ता खराब थी, जिससे उपचार मुश्किल हो रहा था। डॉक्टर के अनुसार, भले ही हम उसका इलाज करने में कामयाब हो गए, लेकिन रिफ्रैक्चर का जोखिम बहुत अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने सबसे पहले उसके दोनों पैरों से असामान्य टिस्यू वृद्धि को हटाया, जिसे हमर्टोमा कहते हैं। टिबिया को स्थिर करने के लिए एक टाइटेनियम इलास्टिक नेलिंग सिस्टम नेलिंग डाली गई और फिबुला के के-वायरिंग से अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई। अंत में हड्डियों को जगह पर रखने और उचित उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक इलिजारोव बाहरी फिक्सेटर लगाया गया।


ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि 8 माह में एक-एक कर दोनों पैरों की सर्जरी के बाद बच्ची अब चलने में सक्षम है और कुछ ही महीनों में दोस्तों के साथ खेल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed