फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After several days temperature in Delhi remained above normal humidity increased

Weather Update: कई दिन बाद सामान्य से अधिक रहा दिल्ली में तापमान, उमस ने किया बेहाल; 22 तारीख से होगा ये बदलाव

Wed, 19 Jul 2023 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
After several days temperature in Delhi remained above normal humidity increased
बारिश के बाद धूप निकलने से रही उमस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में बीते कुछ दिन से बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कई दिन बाद तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। उमस ने भी दिनभर परेशान किया। अभी दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। 22 जुलाई से ही मध्यम स्तर की बारिश होने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इससे तापमान में भी कमी होगी और तापमान फिर 33-34 डिग्री पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में तापमान 37.3 डिग्री व पीतमपुरा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अभी 20 व 21 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन तापमान भी बढ़ेगा। उमस रहने का अनुमान भी है। 22 जुलाई व 23 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से तापमान एक से दो डिग्री नीचे जाएगा। विभाग ने 26 से 28 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अनेक स्थानों से लेकर सभी स्थानों पर वर्षा होने की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन

पूर्वानुमान : आसमान में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
अधिकतम तापमान : 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 28 डिग्री सेल्सियस
20 जुलाई को सूर्यास्त : शाम 7:19 मिनट
21 जुलाई को सूर्योदय : सुबह 5:37 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed