फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after removing Yogendra-Prashant AAP will continue on this path

इस तरह भरी जाएगी योगेंद्र-प्रशांत की जगह

Sun, 29 Mar 2015 09:39 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
after removing Yogendra-Prashant  AAP will continue on this path

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) और राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एनई) से योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण सहित अन्य नेताओं को निकालने के बाद अब उनकी जगह नए सदस्यों के चुनाव के लिए पार्टी कमेटी बनाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में योगेंद्र यादव, प्रशांत, प्रो. आनंद और अजीत झा को एनई से निकालने के बाद यह फैसला लिया गया।

पार्टी ने अलग-अलग मुद्दों पर कुल चार कमेटी के गठन का फैसला लिया है जो अगले एक हफ्ते में बनाई जाएंगी। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 22 अप्रैल को संसद घेराव का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

तो इस तरह भरेंगे योगेंद्र-प्रशांत की जगह

after removing Yogendra-Prashant  AAP will continue on this path

सुबह सारे विवाद के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक जब फिर शुरू हुई तो उसमें केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि पीएसी व एनई में जो जगह खाली हुई है वो नए व काबिल लोगों को मिलेगी।

उन नामों को तय करने के लिए कमेटी बनेगी। दूसरी कमेटी वालंटियर्स को किस तरह ट्रेनिंग दी जाए, उसे लेकर बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कमेटी बनेगी।

चौथी कमेटी वालंटियर्स को पार्टी से किस तरह जोड़ा जाए और फैसलों में शामिल किया जाए इसके लिए बनेगी। उनके मुताबिक चारों कमेटियों का गठन अगले एक हफ्ते में कर लिया जाएगा। मेधा पाटकर के इस्तीफे पर सवाल पूछने पर संजय सिंह ने कहा कि जब तक आधिकारिक तौर पर इस्तीफा नहीं मिलता वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed