फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after recieving atul maheshwari scholarship returned Himanshu Rathore

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाकर गाजियाबाद लौटे हिमांशु राठौर

Thu, 11 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
after recieving atul maheshwari scholarship returned Himanshu Rathore

दिल्ली में श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति  सम्मान पाकर लौटे गाजियाबाद के हिमांशु राठौर बेहद खुश हैं। इस खुशी ने एक नंबर से जिले में टॉप न कर पाने का मलाल भी धो दिया है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में एसएसडी इंटर कॉलेज के छात्र हिमांशु राठौर सेकेंड टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास की और छह राज्यों के 36 मेधावी छात्रों के बीच अपनी जगह बनाई। उन्हें अन्य मेधावी छात्रों के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मान पाकर गाजियाबाद लौटे हिमांशु राठौर ने अपना सुखद अनुभव सांझा किया। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई छात्रवृत्ति परीक्षाएं पास की हैं, लेकिन उन सब से ज्यादा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में मजा आया। यह एक अलग अनुभव था। मंच पर सम्मान तो मिला ही दिल्ली भी घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के साथ ही प्रधानमंत्री का संदेश और स्मृति ईरानी की शुभकामनाओं ने हौसला बढ़ाया। अब उन्होंने आगे की पढ़ाई में और मेहनत करने का संकल्प लिया है।


कार्यक्रम में दिल्ली में लालकिला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और राजघाट घूमने का अलग ही आनंद था। अब उनका सपना बारहवीं टॉप कर आईआईटी करना है। फिलहाल वह अभी 11 वीं के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed