{"_id":"654589ac1c3339937a091d73","slug":"after-pro-khalistan-slogans-now-isis-flags-in-delhi-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : खालिस्तान समर्थक नारों के बाद अब दिल्ली में ISIS के लगे झंडे, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : खालिस्तान समर्थक नारों के बाद अब दिल्ली में ISIS के लगे झंडे, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
Sat, 04 Nov 2023 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:30 AM IST
सार
शुक्रवार शाम तक सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज नहीं किया गया था। सीआर पार्क थाना और पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। देश का खुफिया तंत्र भी इस पर नजर रखे हुए है। बाहरी रिंग रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली के बीच बने फुटओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर आतंकी संगठन आईएसआईएस (आईएस) के दो झंडे लगे मिले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झंडे ब्रिज की ग्रिल पर बंधे हुए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम तक सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज नहीं किया गया था। सीआर पार्क थाना और पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। देश का खुफिया तंत्र भी इस पर नजर रखे हुए है। बाहरी रिंग रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये झंडे बुधवार रात को लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए असफल प्रयास किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक दिल्ली में खालिस्तान के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर और झंडे लगे होने के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
जी-20 से पहले खालिस्तान के समर्थन में छह मेट्रो स्टेशनों पर पोस्टर व नारे लिखे गए थे। इसके बाद कश्मीर गेट थाना इलाके में फ्लाईओवर पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे। अब दिल्ली में आतंकी संगठन आईएस के झंडे लगे मिले हैं। इनमें उर्दू भाषा में वही लिखा हुआ है जो आईएस के झंडे में लिखा होता है।