नाबालिगों ने 20 बार ईंटों से कूच कर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधनी में नाबालिगों के अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध के बाद भाई की हत्या का है। दरअसल घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर की है।
जहां 16 साल के नाबालिग लड़के ने बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो 14 साल के आरोपी लड़के और उसके दोस्तों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में बुलाकर उसकी हत्या कर वहां से भाग गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिछले 26 सितंबर से लापता था। उसका शव बहुत बुरी हालत में खड्डा कॉलोनी की एक निर्माधीन बिल्डिंग में पाया गया।
उसकी लाश स्थानीय लोगों ने अगले दिन बरामद की, लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि उसके घरवालों को भी पहचानने में मुश्किल हो रही थी।
20 बार ईंटों से चेहरे पर किया था वार
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग, मृतक की बहन को ट्यूशन जाते समय छेड़ते थे। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी लड़कों में से एक ने उसे हमेशा के लिए झगड़े को सुल्टाने के लिए घर से बुलाया था। इसके बाद मृतक उसके साथ चला गया और फिर कभी वापस नहीं आया।
डीसीपी भीषम सिंह और केपीएस मल्होत्रा ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस अदालत में भी पेश कर चुकी है। क्राइम एडिशनल कमिश्नर अशोक चंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने अपना जुर्म काबूल कर लिया है।
अभियुक्तों ने बताया निर्माणधीन बिल्डिंग में बात करने के दौरान वो बहसबाजी पर उतर गए, इसी दौरान 14 साल के नाबालिक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।
इसके बाद जब वह गिर गया तो उसने और उसके मित्र ने 20 बार ईंट से उसके चेहरे पर वार किया ताकि कोई पहचान न सके। उसके बाद उन लोगों ने शव को जमीन पर एक कोने में फेंक, खुद वहां से भाग गए।