फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After husband s suicide in Agra wife commits suicide in Delhi

पति के बाद पत्नी ने भी दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- पति के हाथ में रखा जाए मेरा हाथ, एक साथ हो अंतिम संस्कार

Wed, 16 Oct 2024 11:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Oct 2024 11:25 PM IST
सार

दिल्ली कैंट इलाके में स्थित गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में एक कैप्टन के खुदकुशी करने के बारे में मंगलवार रात को पीसीआर कॉल मिली थी। कमरे का गेट तोड़ा गया तो पाया कि ऑफिसर्स मेस में गेस्ट हाउस नंबर 1 के कमरे के अंदर पंखे पर एक शव लटका हुआ था।

विज्ञापन
After husband s  suicide in Agra wife commits suicide in Delhi
love demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा में पति फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए. दीप के खुदकुशी के बाद पत्नी कैप्टन रेनू तंवर उनकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी। कैप्टन रेनू ने दिल्ली कैंट इलाके में स्थित आर्मी के गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में कैप्टन रेनू ने लिखा है कि उसका अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। साथ ही उसका हाथ पति के हाथ में रखा जाए। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दिल्ली कैंट इलाके में स्थित गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में एक कैप्टन के खुदकुशी करने के बारे में मंगलवार रात को पीसीआर कॉल मिली थी। दिल्ली कैंट के 25 पोलो रोड स्थित गरुड़ शरत ऑफिसर्स मेस में तैनात हवलदार दिनेश कुमार पुत्र प्रभु राम को आर्मी ऑफिसर द्वारा वहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद दिल्ली कैंट के थानाध्यक्ष अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। गेस्ट हाउस के कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। कमरे का गेट तोड़ा गया तो पाया कि ऑफिसर्स मेस में गेस्ट हाउस नंबर 1 के कमरे के अंदर पंखे पर एक शव लटका हुआ था। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया था।

विज्ञापन

पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा कि एमएनएस कैप्टन रेनू तंवर वर्तमान में सैन्य अस्पताल आगरा में तैनात थी। वह 14 अगस्त की रात को करीब 8 बजे अपने भाई सुमित और मां कौशल्या के साथ अपनी मां कौशल्या का इलाज एम्स, दिल्ली आई थीं। वह रात को दिल्ली कैंट स्थित अधिकारी गेस्टहाउस में आ गई थीं, जबकि उनके भाई व मां एम्स में थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका रेनू तंवर के पति दीप ने मंगलवार को आगरा में आत्महत्या कर ली है। दोनों ने  प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया हैं। मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई है। पुलिस ने रेनू के झुंझुनू (राजस्थान) निवासी पिता गोवर्धन को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed