फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Haryana Priyanka made history in World Championship

हरियाणा के बाद अब प्रियंका वर्ल्ड चैंपियनशिप में रचेंगी इतिहास

Sun, 29 Mar 2015 10:00 PM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
After Haryana Priyanka made history in World Championship

जून में यूएसए में होने वाले यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार गुड़गांव को खुशखबरी मिल सकती है। आगामी चैंपियनशिप के लिए नेशनल कैंप के लिए गुड़गांव की प्रियंका ठाकरान का पहली बार चयन किया गया है।

विज्ञापन


नेशनल कैंप का हिस्सा बनने के बाद उसके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जूनियर टीम में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। गुड़गांव की रहने वाली प्रियंका ठाकरान ने पिछले पांच सालों में तीरंदाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


गत वर्ष नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हाल ही में जूनियर नेशनल आर्चरी रैकिंग टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों को मात देते हुए प्रियंका ने रिकर्व राउंड में दूसरा स्थान हासिल कर जूनियर नेशनल कैंप का हिस्सा बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड आर्चरी में चलेगा प्रियंका का तीर

After Haryana Priyanka made history in World Championship

6-15 जून को यूएसए के यंकटन में आयोजित होने वाली यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर प्रियंका के चयन की उम्मीदें बढ़ गई है। फिलहाल वह कैंप में अपनी तैयारी में जुटी हुई है


प्रियंका के कोच कपिल शर्मा के मुताबिक रिकर्व राउंड में उसके निशाने को देखते हुए दावा है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के सचिव टीपी शर्मा ने भी प्रियंका के चयन को लेकर बहुत उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलकर पूरे हरियाणा का नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed