{"_id":"639d4141edf57c730a059132","slug":"after-dispute-with-wife-man-immolated-himself-five-people-got-scorched-in-fatehpur-beri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को लगाई आग: शराब पीने के बाद पत्नी से हो गया था विवाद, बुझाने के प्रयास में परिवार के चार और सदस्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को लगाई आग: शराब पीने के बाद पत्नी से हो गया था विवाद, बुझाने के प्रयास में परिवार के चार और सदस्य झुलसे
Sat, 17 Dec 2022 09:40 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:40 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि फतेहपुर बेरी थाना पुलिस के बाद शुक्रवार देर रात कॉल पहुंची कि हरस्वरूप कॉलोनी में एफ ब्लॉक स्थित एक घर में आग लग गई है। अंदर कोई नहीं फंसा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
युवक ने खुद को लगाई आग
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद खुद को ही घर में आग लगा ली। इसमें उसके आठ माह के बेटे समेत घर के पांच सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फतेहपुर बेरी थाना पुलिस के बाद शुक्रवार देर रात कॉल पहुंची कि हरस्वरूप कॉलोनी में एफ ब्लॉक स्थित एक घर में आग लग गई है। अंदर कोई नहीं फंसा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां पाया कि पांच लोग- अभिनय गुप्ता (35), नेहा गुप्ता (30), प्रशिला गुप्ता (65), मास्टर रिहान (6) और शिवांश (आठ माह) घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल एम्स और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला कि अभिनय गुप्ता का उसके परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने खुद पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। बाहर से बंद उसी कमरे में घर के अन्य सदस्य भी थे। आग बुझाने के चक्कर में परिजन झुलस गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे बताया कि अभिनय और उसकी मां को एम्स के बर्न वार्ड में जबकि शेष तीन घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनय गुप्ता 50 प्रतिशत जल गया है जबकि उसकी मां 20 प्रतिशत जल गई हैं और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है, जिस कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका। अभिनय की पत्नी और दो बच्चों के हाथ और पैरों में हल्की चोटें हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी और आगे की कार्रवाई की जा रही है।