फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After attack on CM Rekha Gupta first public hearing held on Wednesday heavy force deployed

Delhi: CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद पहली जनसुनवाई आज, तैनात रहेगी भारी फोर्स; इस्राइली तकनीक का होगा इस्तेमाल

Wed, 03 Sep 2025 01:49 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 01:49 AM IST
सार

सीएम आवास की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खुद जिला पुलिस उपायुक्त के अलावा कई एसीपी, इंस्पेक्टर व बाकी स्टाफ भी वहां तैनात रहेगा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाली जनसुनवाई जब तक भी चलेगी तब तक पुलिस बल वहां तैनात रहेगा।

विज्ञापन
After attack on CM Rekha Gupta first public hearing held on Wednesday heavy force deployed
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद वह एक बार फिर बुधवार को जनसुनवाई आयोजित कर रही हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। सीएम की सुरक्षा में इस बार कोई चूक न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान भी तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि किसी भी संदिग्ध की पहचान के लिए सीएम के घर के बाहर फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से लैस गाड़ी वहां तैनात रहेगी। इस गाड़ी में इस्राइली सिस्टम लगा हुआ है। इसकी मदद से किसी भी संदिग्ध की पहचान कर उसको पहले से ही रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खुद जिला पुलिस उपायुक्त के अलावा कई एसीपी, इंस्पेक्टर व बाकी स्टाफ भी वहां तैनात रहेगा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाली जनसुनवाई जब तक भी चलेगी तब तक पुलिस बल वहां तैनात रहेगा। लोकल पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी वहां तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सीएम की सुरक्षा को देखते हुए सादे कपड़ों में पुलिस के जवान उनके घर के अंदर व बाहर दोनों जगह तैनात होंगे। यह हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखेंगे। सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती सीएम आवास पर की गई है। वह महिलाओं पर नजर रखेंगी।

अधिकारी ने बताया कि सीएम आवास के पास मेटल डिटेक्टर, पिकेट कमांडो की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि सीएम को जेड श्रेणी की की सुरक्षा प्राप्त है, सीएम की सुरक्षा का जिम्मा उनके पास ही है। सीएम को सुरक्षा कवर देने के लिए सीआरपीएम के जवान भी उनके ईदगिर्द रहेंगे। ऐसा आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि 20 को जनसुनवाई के दौरान गुजरात के राजकोट से आए राजेश भाई खिमजी ने सीएम पर अचानक हमला कर दिया था। खुद को वह डॉग लवर बता रहा था। हमले के दौरान सीएम जख्मी हो गईं थीं। 20 अगस्त के बाद से जनसुनवाई नहीं हो पाई थी। दो सप्ताह बाद दोबारा बुधवार को जनसुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed