{"_id":"5b3333104f1c1b214d8b8b29","slug":"after-adio-transfer-dm-war-room-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआईओ के तबादले के साथ बंद हुआ डीएम वार रूम, एक साल पहले जिलाधिकारी ने किया था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआईओ के तबादले के साथ बंद हुआ डीएम वार रूम, एक साल पहले जिलाधिकारी ने किया था शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने डीएम वार रूम को बंद कर दिया है। सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) राकेश चौहान के हाथ में वार रूम की कमान थी, लेकिन उनका तबादला होने के कारण इसका संचालन मुश्किल था।
विज्ञापन
वहीं वार रूम की चर्चा प्रदेश स्तर तक थी। सरकार ने अन्य जिलों में भी इसको लागू करने की योजना बनाई थी। मुख्यमंत्री के सामने वार रूम का प्रस्तुतिकरण भी हुआ था।
विज्ञापन
एक साल पहले जिलाधिकारी बीएन सिंह ने डीएम वार रूम शुरू किया था। वार रूम को व्हाट्सऐप के माध्यम से चलाया जा रहा था। वार रूम ने व्हाट्सऐप पर 200 से अधिक ग्रुप बनाए हुए थे, जिन पर हजारों लोगों को जोड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इन पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जरूरी सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंच रही थी। कुछ ही समय में डीएम वार रूम काफी सफल हो गया।
सरकार ने जिलाधिकारी से इस पर प्रस्तुतिकरण मांगा था। जिलाधिकारी ने एक मॉडल के रूप में वार रूम का प्रस्तुतिकरण तैयार किया और मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तुतिकरण दिया। शासन स्तर पर वार रूम को अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना चल रही है, लेकिन मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में डीएम वार रूम को बंद कर दिया गया।
हापुड़ में तबादला
वार रूम के संचालन की कमान सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) राकेश चौहान के हाथ में थी। उनका तबादला हापुड़ जिले में हो चुका है। जिलाधिकारी ने उनको रिलीव नहीं किया। तबादला रोकने के लिए शासन को पत्र लिखा था, लेकिन मंगलवार को शासन स्तर से एडीआईओ राकेश चौहान को रिलीव कर दिया गया है और हापुड़ में कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। एडीआईओ का तबादला होने के कारण वार रूम को बंद कर दिया गया।