फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 23 days in Greater Noida dogs revealed the secret of murder of woman

खुला राज: खेत में कुत्ते खोद रहे थे मिट्टी, किसान ने पास जाकर देखा तो दिखी सरिता की लाश; होली से थी लापता

Fri, 31 Mar 2023 08:59 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 08:59 PM IST
सार

आठ मार्च को सरिता लापता हो गई। नौ मार्च को जोगिंदर ने नालेज पार्क थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी सरिता आठ मार्च शाम से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
After 23 days in Greater Noida dogs revealed the secret of murder of woman
23 दिन बाद मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ मार्च को होली के दिन कामबक्सपुर गांव से लापता हुई सरिता को पुलिस तलाशने का दावा करती रही और कुत्तों ने शुक्रवार को दुर्गंध आने पर जमीन खोदकर शव बरामद करा हत्या का राज खोल दिया। सरिता के लापता होने के बाद उसके पति ने गुमुशुदगी दर्ज कराई थी। जबकि उसके मायके पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने ससुराल पक्ष की तहरीर पर 15 मार्च को इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन खुलासा नहीं हो पाया था। अब, इस मामले में पुलिस फरार ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने पति व कुछ अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग सरिता को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार दोनों पक्षों में वार्ता व पंचायत हुई और समझौता करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मार्च को सरिता लापता हो गई। नौ मार्च को जोगिंदर ने नालेज पार्क थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी सरिता आठ मार्च शाम से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। फिर सरिता के भाई नरेंद्र ने ससुराल पक्ष पर दहेज आदि का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 15 मार्च को पति जोगिंदर, सास संता, जेठ भूपेंद्र, जेठानी ऊषा, चचिया ससुर विजयपाल, ननदोई मनोज, विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अपहरण का केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कामबक्सपुर गांव निवासी देवेंद्र अपने खेत पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर देखा कि कुत्ते मिट्टी खोदकर जमीन से कुछ निकालने का प्रयास कर रहे हैं। देवेंद्र ने कुत्तों को भगाकर ध्यान से देखा तो उन्हें शव दबा होने की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

परिजन का आरोप है कि कई दिन पहले हत्या कर शव छुपाने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। सरिता का छह साल का एक बेटा है जो अब तक ससुराल पक्ष के पास था, उसे मायके पक्ष ने अपनी सुपुदुर्गी में ले लिया है।

महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर सरिता को पीटा था
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सरिता के भाई ने बहनोई जोगिंदर पर अपने ही परिवार की महिला से संबंध रखने व सरिता को न पसंद करने का आरोप लगाया था। नरेंद्र का आरोप है कि 12 मार्च 2021 को सरिता ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत थाने में देने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। नौ मार्च को जब मायके वालों ने सरिता को कॉल की तो उसकी जेठानी से रिसीव कर कहा कि उनकी बहन कहीं चली गई है। तभी उन्हें हत्या कर शव छुपाने की आशंका हो गई थी।

हत्या के बाद महिला पर ही उठाने लगे थे सवाल
आरोप है कि आरोपी ससुराल पक्ष के लोग सरिता की हत्या के बाद उसके चरित्र पर ही उंगली उठाने लगे थे। गांव के लोगों से भी आरोपी किसी के साथ जाने की जानकारी देते थे। जब मायके पक्ष ने उसकी बरामदगी की मांग की तो एक पुलिसकर्मी ने भी बरामदगी के लिए मोबाइल की सीडीआर आदि की जांच की बात कही।

इस मामले में सूचना मिलने पर पहले महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। बाद में अपहरण व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। शव बरामद करने के बाद केस में हत्या व शव छुपाने की धारा बढ़ा दी जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed