{"_id":"5c0d8d92bdec22418130b71b","slug":"afghan-student-say-thank-you-noida-ssp-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान छात्र ने नोएडा एसएसपी को ट्विटर पर कहा ‘थैंक्यू’, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगान छात्र ने नोएडा एसएसपी को ट्विटर पर कहा ‘थैंक्यू’, ये है वजह
ब्यूरो , अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 10 Dec 2018 03:18 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर जताया आभार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र से अफगान मूल के छात्र ओमीन का मोबाइल बदमाशों ने 6 दिसंबर को लूट लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया 60 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बरामद कर लिया। मोबाइल मिलने पर छात्र ने कहा ‘आई लव इंडिया’। इसके बाद उसने नोएडा एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का आभार जताते हुए ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल लूटने वाला आरोपी अन्य वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दादरी के कटहेरा रोड निवासी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के दो मोबाइल बरामद किए। इनमें एक मोबाइल छह दिसंबर को अफगान मूल के छात्र ओमीन से लूटा गया था। ओमीन ने पुलिस को बताया कि वह नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है और इसी वर्ष भारत आया था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिरोज के एक भाई को पुलिस ने 7 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उससे पूछताछ के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर मोबाइल बरामद किया गया।