{"_id":"628f7fe6580b454672594b49","slug":"afghan-national-drug-smuggler-arrested-at-igi-airport-medicines-worth-more-than-60-lakhs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: IGI Airport पर पकड़ा गया दवा की तस्करी करने वाला अफगानी नागरिक, 60 लाख से ज्यादा की दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: IGI Airport पर पकड़ा गया दवा की तस्करी करने वाला अफगानी नागरिक, 60 लाख से ज्यादा की दवाइयां बरामद
Thu, 26 May 2022 06:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 06:55 PM IST
सार
यात्री के पास एक बैग और दो हैंड बैग थे। सीआईएसएफ के जवानों ने बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की। सीआईएसएफ कर्मियों को बैग के अंदर संदिग्ध चीजें दिखी। तलाशी लेने पर बैग से करीब 64.40 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद की।
विज्ञापन
बरामद दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दवा की तस्करी करने वाले एक अफगानी नागरिक को पकड़ा है। यात्री के पास से 64.40 लाख रुपये कीमत की कई तरह की दवाइयां बरामद हुई है। यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ प्रवक्ता अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हवाई अड्डा पर तैनात सीआईएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने बुधवार शाम टर्मिनल तीन पर एक विदेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उसकी हरकतों से जवानों को शक हुआ। जवानों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। उसकी पहचान अफगानी नागरिक फाजली अहमद शाह मोहम्मद के रूप में हुई। वह दुबई के रास्ते काबूल जाने के लिए हवाई अड्डा पर आया था।
विज्ञापन
यात्री के पास एक बैग और दो हैंड बैग थे। सीआईएसएफ के जवानों ने बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की। सीआईएसएफ कर्मियों को बैग के अंदर संदिग्ध चीजें दिखी। तलाशी लेने पर बैग से करीब 64.40 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद की। पूछताछ करने पर यात्री इतनी मात्रा में दवाएं ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही डॉक्टर का पर्चा ही पेश कर पाया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री के पकड़े जाने की सूचना कस्टम विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कस्टम अधिकारियों ने यात्री को अपने हिरासत में ले लिया। अधिकारी यात्री से पूछताछ कर जांच में जुटी है।