फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Affect on girls of cricket world cup

देखिए, वर्ल्डकप का लड़कियों पर पड़ रहा कैसा असर

Tue, 17 Feb 2015 09:25 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Affect on girls of cricket world cup

क्रिकेट वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया की लगातार छठी जीत के बाद युवाओं में क्रिकेट मैच देखने का क्रेज दोगुना हो गया है। इस विश्व कप को लेकर केवल युवकों में ही नहीं बल्कि युवतियों में भी दीवानगी नजर आ रही है।

विज्ञापन


मैच देखने के लिए लड़कियों के जत्थे गांव की गली-मोहल्लों से लेकर मॉल्स, रेस्टोरेंट में भी नजर आ रहे हैं। इनमें से बहुत सी राष्ट्रीय और राज्यस्तर पर खेल चुकी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो अपने कोच और टीम के साथ मिलकर मैच देखने का लुत्फ तो उठा ही रही हैं, साथ ही इन्हें देखकर टीम में एकजुटता, हर खिलाड़ी के खेलने का अंदाज, क्रिकेट के नियम-कायदे आदि के मौलिक गुर सीख रही हैं और उसी अंदाज में प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी वर्षा वर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन साल से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही हैं। यह उनका पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप है, जिससे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी बनने के लिए देखने का अनुभव जरूरी

Affect on girls of cricket world cup

प्रशिक्षण के दौरान कोच ने जो नियम सिखाए हैं वह मैच देखने से याद रहते हैं। इसके अलावा क्रिकेट के गुर सीखने के साथ अपने कोच और टीम देखने का मजा ही अलग है।

खिलाड़ी श्वेता शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम की कप्तान हैं। विश्व कप में विभिन्न देशों की टीमों के कप्तान कैसे कप्तानी करते हैं, यह सीख रही हैं।

एक कप्तान अपनी टीम में एकजुटता बनाए रखता है। कब, कहां और कैसे बॉलिंग, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ी का इस्तेमाल करना है, यह अहम होता है।

इस तरह कल्पना ने बताया कि हर खिलाड़ी का खेलने का अंदाज हटकर होता है। खेल के दौरान ध्यान रखने वाले बहुत से बेसिक गुर सीखने को मिलते हैं। केवल हाथ में बल्ला और गेंद पकड़ने से अच्छा खिलाड़ी नहीं बना जा सकता।

क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए खेलने के साथ मैच देखने का अनुभव जरूरी है। अक्सर 20-20 मैच दो घंटे का होता है, लेकिन विश्व कप 50-50 ओवर का होता है। लंबे समय तक चलने वाले इन मैचों में खिलाड़ी मैच के दौरान कैसे अपने आप को फिट रखता है, बीच-बीच में वह कैसे वार्मअप करता है, उसकी गेंदबाजी का अंदाज आदि देखकर बहुत कुछ सीखते हैं।
-आरती, नेशनल खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed