फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Advocate assaults his female client after molesting twice now threatening to kill her

दिल्ली: महिला पर लट्टू हो गया वकील, दो बार छेड़छाड़ के बाद अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Wed, 03 Jun 2020 07:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Advocate assaults his female client after molesting twice now threatening to kill her
सांकेतिक तस्वीर

अपने केस के सिलसिले में 32 साल की एक महिला करीब दो साल पहले एक वकील से मिली। वकील साहब खुद ही महिला पर लट्टू हो गए। वह महिला का पीछा करते और सरेराह छेड़छाड़ करते। परेशान होकर महिला ने दो अलग-अलग थानों में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया।  

विज्ञापन


वकील साहब ने जेल की हवा भी खाई। अब वह दोनों केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। केस वापस न लेने की सूरत में आरोपी महिला के बच्चों को मारने और उस पर तेजाब डालने की धमकी देता है। परेशान होकर महिला ने जगतपुरी थाने में आरोपी वकील के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी वकील की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की धमकी के बाद से महिला बुरी तरह डरी हुई है। वह घर से बाहर निकलने में भी डर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ शाहदरा के अंबेडकर गेट इलाके में रहती है। वह एक स्कूल में टीचर है। महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा है। इसे लेकर वह एक वकील से मिली थी। केस की कार्रवाई के दौरान आरोपी किसी न किसी बहाने से उसे बुलाने लगा।  

महिला को शक हुआ तो उसने वकील से दूरी बना ली। इस बात पर आरोपी भड़क गया और सितंबर 2018 में पीड़िता के घर पहुंचकर बदसलूकी करने लगा। महिला ने मानसरोवर पार्क थाने में शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।  

इसी तरह आरोपी ने मार्च 2020 में भी पीड़िता के साथ पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर वहां भी एक अलग मामला दर्ज कर लिया गया। वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया।  


आरोप है कि 22 मार्च को आरोपी ने जगतपुरी इलाके में रास्ते में महिला को रोक लिया। उसने महिला पर तेजाब डालने की धमकी दी और बच्चों को जान से मारने की बात करने लगा। किसी तरह पीड़िता वहां आई। अब उसने मामले की शिकायत फिर पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed