फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adulterant turmeric is being used in gaziabad factory

हल्दी की असलियत सुन उड़ जाएगा चेहरे का रंग!

Fri, 12 Jun 2015 07:39 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
adulterant turmeric is being used in gaziabad factory

मिलावट की मंडी बनें गाजियाबाद में सबसे ज्यादा जहर हल्दी में पाया गया है। साबुत और पाउडर दोनों में जहरीले रसायन मिले हैं। मेरठ मंडल में लिए गए हल्दी के 90 फीसदी सैंपल फेल पाए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें मिलने वाला रसायन अत्यंत तीव्र श्रेणी का है। कई राज्यों में हो रही हल्दी की सप्लाई को देखते हुए अफसरों ने शिकंजा कस दिया है।

फूड सेफ्टी विभाग द्वारा मेरठ मंडल में हल्दी के 477 सैंपल लिए गए। इनमें से 90 फीसदी सैंपल फेल हुए हैं। फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 85 फीसदी सैंपल अनसेफ की श्रेणी में आए हैं।
विज्ञापन

तेजी से हो रहा जहरीली हल्दी का कारोबार

adulterant turmeric is being used in gaziabad factory

अफसरों ने हल्दी के टैंपो भी पकड़े हैं, जिनमें इसको अन्य राज्यों-जनपदों को भेजा जा रहा था। फूड सेफ्टी अफसर यदुवीर यादव ने बताया कि मेरठ मंडल के जनपदों में ज्यादातर हल्दी की सप्लाई गाजियाबाद से की गई।

चिकित्सक डा. जीवी सिंह के अनुसार हल्दी का प्रयोग बहुत थोड़ी मात्रा में किया जाता है, इसके बावजूद यह पूरे भोजन को जहरीला करने में सक्षम है। इससे आंत, गुर्दे, गले व ब्लड कैंसरे, लीवर सोरोसिस हो सकता है।

फूड सेफ्टी अफसर भगवत सिंह ने बताया कि गाजियाबाद से हल्दी की सप्लाई यूपी के सभी जनपदों, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार तक की जाती है।

देश ही नहीं विदेश भी जाती है यहां की हल्दी

adulterant turmeric is being used in gaziabad factory

यहां के कारोबारी नेपाल को भी हल्दी का निर्यात करते हैं। परेशानी का कारण यह है कि ज्यादातर कारोबार बिना बिल के होता है। ऐसे में सैंपल फेल हो जाने के बावजूद इसकेमाल को वापस भी नहीं मंगवाया जा सकता।

यों तो सभी मसालों में मिलावट होने की पुष्टि हुई है, लेकिन हल्दी का हाल ज्यादा खराब है। इसके सैंपल लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। फूड कमिश्नर ने भी इसकेलिए विशेष आदेश जारी किए हैं। - विनीत कुमार, डीओ गाजियाबाद-नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed