फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admissions for UG courses at IPU have begun.

Delhi NCR News: आईपीयू में यूजी के लिए दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी स्कोर से स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि में लगभग दाखिले पूरे हो गए हैं लेकिन खाली सीटों को भरने के लिए अब सीयूईटी स्कोर से दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया गया है। विवि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, सामान्य प्रवेश परीक्षाओं के अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) की मेरिट के आधार पर भी प्रवेश देगा। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई रात 11:59 मिनट तक कराया जा सकता है।
विवि ने जिन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया है उनमें बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी, बीए-एलएलबी-बीबीए-एलएलबी, बीबीए एवं संबद्ध कार्यक्रम-5 वर्षीय बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड, बीए जेएमसी, बीटेक, बीफॉर्मा, बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी (चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, समेत कुल 17 प्रोग्राम हैं।
विज्ञापन

सीयूईटी के आधार पर सीटों का आवंटन संबंधित एनएलटी-सीईटी की मेरिट सूची समाप्त होने के बाद और संबंधित कार्यक्रम में सीटों की उपलब्धता के अधीन शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले सीयूईटी की मेरिट के आधार पर किसी विशेष कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवश्यक डोमेन विशिष्ट विषयों का विवरण अवश्य पढ़ लेना चाहिए। एक उम्मीदवार कई पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके लिए उसे अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को प्रति पाठ्यक्रम 2500 रुपये का अनिवार्य शुल्क जमा करके पंजीकरण करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार जिसने विश्वविद्यालय की एनएलटी-सीईटी के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम-कॉलेज में कोई सीट प्राप्त की है, उसे सीयूईटी की मेरिट के आधार पर किसी भी कार्यक्रम में सीट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed