फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission portal may start in delhi university by the end of August preparation in final stage

DU Admission: डीयू में इस माह के अंत तक शुरू हो सकता है दाखिला पोर्टल, तैयारी अंतिम चरण में

Tue, 23 Aug 2022 12:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 12:47 AM IST
सार

डीयू में दाखिला प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसका इंतजार छात्र व अभिभावक कर रहे हैं। डीयू दाखिले से जुड़े अधिकारियों केअनुसार पोर्टल शुरू करने के लिए अभी आईटी आधारित कुछ पहलुओं काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
admission portal may start in delhi university by the end of August preparation in final stage
DU Admission 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने को लेकर जारी छात्रों का लंबा इंतजार इस माह के अंत में समाप्त हो सकता है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) अब अंतिम दौर में हैं। ऐसे में प्रशासन की तैयारी है कि दाखिला पोर्टल को शुरू किया जाए। इसके लिए प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण मे है। दाखिला पोर्टल शुरू होने पर सबसे पहले छात्रों को उस पर अपना पंजीकरण कराना होगा। 

विज्ञापन


डीयू में दाखिला प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसका इंतजार छात्र व अभिभावक कर रहे हैं। डीयू दाखिले से जुड़े अधिकारियों केअनुसार पोर्टल शुरू करने के लिए अभी आईटी आधारित कुछ पहलुओं काम कर रहे हैं। इसके इस सप्ताह पूरा होने की संभावना है। ऐसे में हमारी तैयारी इस माह के अंत में पोर्टल को शुरू कर देने की है। जिससे कि छात्र अपना पंजीकरण कर सकें। इससे पहले बीते सप्ताह प्रशासन उन शैक्षणिक दस्तावेजों की सूची जारी कर चुका है, जिनकी दाखिले के समय आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से उन्हें 31 अगस्त तक अपने दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है। पोर्टल शुरू होने के बाद उस पर डैशबोर्ड पर ही प्रोग्राम और कॉलेज नजर आएगा। इसके माध्यम से छात्र कॉलेज का चयन करेंगे। जबकि सीयूईटी के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों को दाखिले का विकल्प दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed