फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adesh Gupta said that face of Aam Aadmi Party riot and assaulting police came to fore

Delhi: भाजपा ने की आप विधायकों को बर्खास्त करने की मांग, आदेश गुप्ता बोले- संविधान की धज्जियां उड़ा रही 'आप'

Tue, 13 Sep 2022 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Sep 2022 12:22 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। नैतिकता व ईमानदारी की बात तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करते है लेकिन भ्रष्टाचार व पुलिस से मारपीट करने वाले विधायकों को पार्टी से बर्खास्त नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Adesh Gupta said that face of Aam Aadmi Party riot and assaulting police came to fore
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी का गंदा चेहरा सामने आया है। पार्टी के दो विधायक को अदालत ने दंगा भड़काने और पुलिस के साथ मारपीट करने में दोषी करार दिया। उन्होंने आप से दोनों विधायकों को बर्खास्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। नैतिकता व ईमानदारी की बात तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करते है लेकिन भ्रष्टाचार व पुलिस से मारपीट करने वाले विधायकों को पार्टी से बर्खास्त नहीं करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राउज एवेन्यू अदालत का सम्मान करें और पुलिस से मारपीट व दंगा फैलाने वाले विधायकों को ना केवल पार्टी से निकाले बल्कि उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त करें।
विज्ञापन


उपराज्यपाल को पत्र लिख, जांच की मांग की
भाजपा ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की जांच करने की मांग की है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र भी लिखा है। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र के माध्यम से उपराज्यपाल को अवगत किया है कि 12 सितंबर को कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो सांझा करते हुए कहा कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक था लेकिन 12 सितंबर तक ध्वज का झुके रहना अपमान है। कपूर ने कहा कि उपराज्यपाल इस मामले में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की लापरवाही को संज्ञान में ले। इस मामले की जांच होनी चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लियें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed