फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Additional session judge becomes victim of cyber fraud

Delhi : एडिशनल सेशन जज हुए साइबर ठगी का शिकार, व्हाट्सएप और निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी पर खड़े किये सवाल

Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
सार

बदमाशों ने बेहद चालाकी से उनके व्हाट्सएप को दूसरे नंबर पर एक्टिवेट करने के अलावा उनकी कॉल को दूसरे नंबर पर फारवर्ड कर लिया। इसके बाद जज के दोस्तों से एक लाख 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके बैंक खाते की भी जानकारी लेने का  प्रयास किया।

विज्ञापन
Additional session judge becomes victim of cyber fraud
Cyber Fraud

विस्तार

रोहिणी जिले में एडिशनल सेशन जज (एएसजे) साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने बेहद चालाकी से उनके व्हाट्सएप को दूसरे नंबर पर एक्टिवेट करने के अलावा उनकी कॉल को दूसरे नंबर पर फारवर्ड कर लिया। इसके बाद जज के दोस्तों से एक लाख 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके बैंक खाते की भी जानकारी लेने का  प्रयास किया।

विज्ञापन


पता चलते ही पीड़ित जज जितेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने व्हाट्सएप और निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी पर भी सवाल खड़ा करते हुए उनकी भूमिका संदिग्ध बताई है। अब साइबर  थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित जितेंद्र सिंह उत्तर-पश्चिम जिला की इलेक्ट्रिसिटी कोर्ट में तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि 11 जुलाई को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि कूरियर बॉय कुछ दस्तावेज लेकर उनके घर पर आया है। आरोपियों ने पीड़ित को एक नंबर देकर उसे कॉल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि जज के कुछ कागजात बैंक से आने वाले थे, इसलिए उन्होंने कॉलर की बात पर यकीन करते हुए नंबर पर कॉल कर दी। नंबर डायल करते ही उनका व्हाट्सएप किसी और नंबर पर रजिस्टर्ड हो गया। एक एसएमएस उनको मिला। इसके बाद एक व्यक्ति ने कॉल कर उनसे उनके बैंक खाते ही जानकारी भी  जानना चाही।

इस दौरान उनकी कॉल भी फरवर्ड हो गई। साइबर ठगी का शक होते ही फौरन जितेंद्र सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सारी बात बताने पर कॉल   फारवर्ड करने की जानकारी जुटाई गई। व्हाट्सएप की आखिरी लोकेशन सिवान बिहार और आरोपी की लोकेशन जमशेदपुर, झारखंड की मिली। जितेंद्र सिंह ने तुरंत अपना बैंक खाता फ्रीज करा दिया।


साइबर टीम की मदद से शाम के समय उनके व्हाट्सएप की एक्सेस उनको मिली। इसके बाद उनको पता चला कि आरोपियों ने उनके दो दोस्तों से वसूली कर एक लाख दस हजार रुपये वसूल लिए थे। इसके बाद व्हाट्सएप के सर्विस सपोर्ट पर शिकायत की गई। नोडल अधिकारी को कॉल की, लेकिन कॉल नहीं उठा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed