{"_id":"5d8eb9b18ebc3e93d1009832","slug":"additional-buses-will-ply-for-temples-in-navratri-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में मंदिरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, फेरे भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में मंदिरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, फेरे भी बढ़ेंगे
Sat, 28 Sep 2019 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
dtc bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में मंदिरों में दर्शन के लिए रात्रि में डीटीसी की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। डीटीसी प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ को परेशानी से बचाने के लिए कुछ रूटों पर बसों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, शरदीय नवरात्र में छत्तरपुर, झंडेवालान, कालकाजी और माता के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। 29 सितंबर से 8 अक्तूबर तक श्रद्धालुओं की सुविधानुसार छत्तरपुर मंदिर और झंडेवालान मंदिर के लिए रूट संख्या 450 और 516 पर शाम के समय अतिरिक्त विशेष बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
महरौली छत्तरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर व झंडेवालान मंदिर में यात्रियों की सुविधा एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी आवश्यकतानुसार तैनाती की जाएगी। नवरात्र में अधिकतर श्रद्धालु रात्रि के समय मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। इसलिए मुख्य मंदिरों के रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीटीसी प्रबंधन का कहना है कि रात के समय रूटों पर बसों की संख्या कम कर दी जाती है, लेकिन नवरात्र में सभी मुख्य मंदिरों के रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे यथावत रहेंगे।