{"_id":"59394b934f1c1b6c519c81ae","slug":"adc-orders-to-solve-pending-complains-on-cm-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का जल्द हो समाधान: एडीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का जल्द हो समाधान: एडीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की देरी सहन नहीं की जाएगी। वहीं सीएम घोषणाओं वाले बचे विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जिससे जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
यह बात बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने कही। वह लघु सचिवालय स्थित प्रशासनिक कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश भर में शुरू किया गया एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके द्वारा जनता अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। शिकायतों के समाधान के लिए उन्हें दिल्ली या चंडीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम विंडो पर वर्ष 2016 में प्राप्त हुई व अब तक लंबित शिकायतों का निपटारा 30 जून तक करने का निर्देश दिया गया। इनके अलावा चालू वर्ष 2017 में अब तक प्राप्त शिकायतें का समाधान 31 जुलाई तक निपटाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विकास का कार्य चल रहा है। मगर अभी भी कुछ कार्य शेष हैं। इन्हें पूरा करने का भी आदेश अधिकारियों को बैठक में दी गई। एडीसी ने बताया कि सीएम ने छह विधानसभा क्षेत्रों में विकास रैलियों के दौरान यह घोषणाएं की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कार्य फिजिबल नहीं हो तो भी अधिकारी इसकी रिपोर्ट पेश करें।