{"_id":"5e5be8b38ebc3ef3ec538ea0","slug":"acid-was-brought-from-govind-vihar-to-throw-in-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः जिस फैक्टरी से सप्लाई हुआ था तेजाब! वहां बरामद हुईं 500-500 लीटर की टंकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः जिस फैक्टरी से सप्लाई हुआ था तेजाब! वहां बरामद हुईं 500-500 लीटर की टंकियां
Sun, 01 Mar 2020 10:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:28 PM IST
सार
-शिव विहार के गोविंद विहार में धड़ल्ले से चल रही थी तेजाब की फैक्टरी, हिंसा में खूब हुआ तेजाब का इस्तेमाल
-सूत्रों का कहना इसी फैक्टरी से हुआ था तेजाब सप्लाई, फैक्टरी फिरोज खान नामक शख्स की बताई जा रही
-500-500 लीटर की कई टंकियों में भरा हुआ था तेजाब, आरोपी अपनी फैक्टरी छोड़कर हुआ फरार
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जमकर तेजाब का इस्तेमाल किया है। निगम पार्षद हाजी ताहिर हुसैन की छत से भी तेजाब के कई पाउच बरामद हुए थे। माना जा रहा है कि हिंसा में इस्तेमाल हुआ तेजाब शिव विहार के गोविंद विहार स्थित चल रही एसिड की इसी फैक्टरी से आया था। फैक्टरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
हिंसा के बाद सोमवार से ही इसका मालिक फिरोज खान मौके से फरार है। यहां आरोपी बोतलों पर गंगाजल लिखकर इलाके में तेजाब की सप्लाई कर रहा था। यहां 500-500 लीटर की बड़ी टंकियों में तेजाब भरा हुआ बरामद हुआ है। सभी पर गंगाजल भी लिखा हुआ था। इलाके के लोगों का है कि पिछले करीब 20-22 साल से इलाके में अवैध रूप से यह फैक्टरी चल रही थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ काई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
गोविंद विहार की जिस फैक्टरी में धड़ल्ले से तेजाब बनाने का काम चल रहा था, उसके ठीक बराबर में एक निजी स्कूल है। यमुना विहार निवासी आरोपी फिरोज खान पिछले काफी समय से अपनी तेजाब की फैक्टरी को चला रहा था। उसकी फैक्टरी में हमेशा ही भारी मात्रा में केमिकल मौजूद रहता है।
विज्ञापन
तेजाब बनाने के दौरान उससे उठने वाला धुंआ भी स्कूल व पड़ोसियों के घरों तक जाता था। इसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कत हो रही थीं। स्थानीय निवासी ने बताया कि सोमवार को हिंसा के बाद से फैक्टरी का मालिक अपनी फैक्टरी को बंद कर फरार हो गया था। करीब 100 गज से अधिक के एरिये में हजारों लीटर तेजाब टंकियों में भरा हुआ है। गंगाजल के नाम से इस उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में सप्लाई किया जाता था।