फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   achche din aane wale hain, dialogue hit in bjp

बीजेपी में इंडिया शाइनिंग से भी ज्यादा हिट हुआ ये जुमला

Fri, 16 May 2014 06:57 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 06:57 AM IST
विज्ञापन
achche din aane wale hain, dialogue hit in bjp

भाजपा कार्यकर्ता आमतौर पर अभिवादन के लिए नमस्कार कहते हैं। आरएसएस में भी नमस्कार शब्द का ही जबरदस्त प्रचलन है। लेकिन इन दिनों यह अभिवादन बदला-बदला दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे से मिल रहे हैं तो अभिवादन की जगह अच्छे दिन आने वाले हैं का जुमला बोलकर गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2004 में भाजपा का इंडिया शाइनिंग का नारा जबरदस्त हिट हुआ था। हालांकि परिणाम इसके अनुरूप नहीं रहा। इस लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने वाले हैं का जुमला छाया रहा। यह नारा इस कदर जुबान पर चढ़ गया है कि अभिवादन का रूप ले लिया है।

विज्ञापन

नमो-नमो के बाद‌ हिट हुआ ये जुमला

achche din aane wale hain, dialogue hit in bjp

बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जितने भी कार्यकर्ता पहुंचे एक-दूसरे को नमस्कार कह कर अभिवादन कम और गले लगकर अच्छे दिन आने वाले हैं बोल रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया भी खूब मिलती दिखी।

जवाब में कार्यकर्ता यह कहने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे कि अजी.. अच्छे दिन आने वाले नहीं मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है और अच्छे दिन आ गए हैं।

मिठाइयां बांटते वक्त कार्यकर्ता यही कह रहे हैं कि अच्छे दिन आ गए हैं, मुंह मीठा करो। पिछले दिनों नमो नमो भी भाजपा कार्यकर्ताओं का जुमला बन गया था।

'जनता ने माना अच्छे दिन आ गए'

achche din aane wale hain, dialogue hit in bjp

इस जुमले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन का कहना है कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब चुनाव परिणाम आने से पहले ही देश ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को प्रधानमंत्री मान लिया है।

लिहाजा जनता भी मान रही है कि अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर 10 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और महंगाई से देश की जनता को छुटकारा मिलेगा और अच्छा दिन आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed