फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accusing her of prostitution, demanded five lakh rupees at ghaziabad

गाजियाबादः देह व्यापार कराने का आरोप लगाकर कहा-हम पुलिस वाले हैं, पांच लाख दे दो...

Sat, 01 Feb 2020 02:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Feb 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accusing her of prostitution, demanded five lakh rupees at ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

पुलिसकर्मी बनकर महिला से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपियों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर धमकाया था कि वह देह व्यापार कराती है। अगर पांच लाख रुपये नहीं मिले तो वे उसे धंधा कराने का आरोप लगाकर बदनाम कर देंगे। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस व फर्जी आईकार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो बदमाश घर में घुस आए हैं। घर में अकेली महिला को देखकर बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख रुपये की मांग की। बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच से बता रहे थे। उन्होंने महिला से कहा था कि वह देह व्यापार कराती है।
विज्ञापन


अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह क्षेत्र में उसे बदनाम कर देंगे। महिला ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया था। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। विजयनगर पुलिस ने मौके पर जांच की और रंगदारी व धमकी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सुनीत कुमार शर्मा निवासी भोजपुर थाना चंडौस अलीगढ़ तथा मुकुल निवासी बुगरासी बुलंदशहर के रूप में हुई। दोनों आरोपी वर्तमान में विजयनगर थानाक्षेत्र के बहरामपुर में रहते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें महिला के घर में मोटी रकम मिलने की सूचना उनके एक साथी ने दी थी। इसके बाद वे उसके घर में जा घुसे थे।

जूते व पिस्टल की डोरी पुलिस जैसी

एसएचओ विजयनगर नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिसवाला बताते थे और वेशभूषा भी पुलिसकर्मियों की तरह ही रखते हैं। पुलिस की तरह की पिस्टल की डोरी कमर में बाधकर रखते थे और जूते भी पुलिस की तरह लाल रंग में होते थे। दोनों आरोपी 10वीं फेल हैं, जिन पर अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर में भी केस दर्ज हैं।

दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मी बनकर सुनसान रास्तों पर राहगीरों को भी लूटते थे। एसएचओ ने बताया कि जिस युवक ने आरोपियों को महिला के घर में मोटा कैश होने की जानकारी दी थी, उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed