फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who shot dead nephew of former MLA in Ghaziabad has been arrested

UP: पूर्व विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Jun 2025 07:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Jun 2025 07:09 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादाबाद नगर में 18 जून की रात थाने के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी फरार था। शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
accused who shot dead nephew of former MLA in Ghaziabad has been arrested
बदमाश मोंटी चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्वाट और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी बदमाश मोंटी चौधरी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर पिस्टल, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रावली रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मोंटी के दोनों पैरों में चोट लगी और वह गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में मोंटी ने बताया कि उसने 18 जून को मुरादनगर में पूर्व विधायक के भतीजे रवि शर्मा की हत्या की थी और तब से फरार था। मोंटी के खिलाफ पहले से दुष्कर्म और हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed