फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of sunped case helped dalit family to bring in politics

आरोपी ही दलित परिवार को लाया था राजनीति में

Sat, 24 Oct 2015 11:45 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of sunped case helped dalit family to bring in politics

सालभर पहले हुई घटना के बाद भले ही दलित और राजपूत परिवार एक-दूसरे को फूटी आंख न सुहा रहे हो, लेकिन कभी इन परिवारों में एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास हुआ करता था।

विज्ञापन


20 अक्तूबर की घटना के आरोपी बनाए गए लोगों ने ही दलित उम्मीदवार को सरपंच की गद्दी पर बिठाने में मदद की थी। दरअसल, 2001 में गांव के सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ था।
विज्ञापन


इसकी वजह से गांव में अनुसूचित जाति के कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर आए थे। मुख्य रूप से पीड़ित जितेंद्र के दादा प्रभाती और रामप्रसाद के बीच टक्कर थी। वहीं, राजपूत परिवारों में सबसे मजबूत छिद्दा परिवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी राजनीतिक बागडोर परिवार के सबसे छोटे बेटे बलवंत के हाथ थी। 20 अक्तूबर के सुनपेड़ कांड में बलवंत को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। बडे़ भाई बिशन ठाकुर कहते हैं कि बलवंत राजनीतिक समझ रखने वाला है।

आरोपी ने घर-घर जाकर मांगे थे वोट

Accused of sunped case helped dalit family to bring in politics

प्रभाती ने बलवंत से चुनाव में मदद मांगी थी, लेकिन छिद्दा परिवार रामप्रसाद के साथ खड़ा था। बलवंत प्रभाती को अपने समर्थन का वादा कर चुका था। काफी तर्क-वितर्क के बाद परिवार को बलवंत के सामने झुकना पड़ा।

छिद्दा परिवार ने प्रभाती का खुलकर समर्थन किया और परिवार की सभी 160 वोट प्रभाती को मिली। सरपंची के चुनाव में प्रभाती ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामप्रसाद को 300 से ज्यादा वोटों से हराया था। बिशन बताते हैं कि बलवंत और प्रभाती में बेहतर तालमेल था।

राजनीति के मामले में वो हर पहलू पर बलवंत की सलाह लेता था। प्रसादी के सामने चुनाव में हारे रामप्रसाद भी मानते है कि बलवंत ने ही प्रभाती को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन 2014 की घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच दरार पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed