{"_id":"5f2f44938ebc3e3cb24d8e85","slug":"accused-of-olestation-is-misleading-police-in-vicious-style","type":"story","status":"publish","title_hn":" शातिरना अंदाज में पुलिस को गुमराह कर रहा है दरिंदगी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरना अंदाज में पुलिस को गुमराह कर रहा है दरिंदगी का आरोपी
Sun, 09 Aug 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार वेस्ट में 12 साल की लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार ने घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर अपना मास्क उतारा था। इसके बाद बड़े की आराम से आरोपी ने एक दुकान पर चाय पी और वह अपने घर के लिए निकल गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
इस बीच करीब पांच किलोमीटर के एरिया में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद पांच फुटेज में आरोपी का सुराग मिला और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बाहरी जिला पुलिस आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी बेहद शातिर है वह पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपने बयान बदल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस की एक टीम आरोपी को शनिवार लड़की के घर लेकर पहुंची। वहां आरोपी से क्राइम सीन के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी पहले से अपराध करते रहने की वजह से उसे पुलिस को गुमराह करने के दावपेंच आते हैं। ऐसे में बार-बार वह बयान बदलकर पुलिस को कभी कुछ बता रहा है तो कभी कुछ।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया है कि वारदात के समय वह बुरी तरह नशे की हालत में था। उसे नशे के लिए रुपयों की जरूरत थी। वह चोरी के इरादे से लड़की के घर में घुसा। विरोध करने पर उसने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के बाद उसने क्या-क्या किया और वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा।
...और रात भर नहीं सोया
घर पहुंचने के बाद आरोपी पहले नहाया। इसके बाद उसने दूसरे कपड़े बदले। आरोपी को पता था कि उसके हमले से लड़की की मौत हो गई है। इस बात से उसे रातभर नींद नहीं आई। कृष्ण को पता था कि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी होगी। इसलिए आरोपी ने अपने कई जानकारों से पूछताछ कर पुलिस की मूवमेंट का भी पता लगाने का प्रयास किया।
डर की वजह से आरोपी ने फोन भी इस्तेमाल कम ही किया। लेकिन 48 घंटों के भीतर ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लड़की की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस में तफतीश में उसका बयान भी बेहद अहम है। आरोपी बार-बार बयान बदलकर घटनाक्रम को सही नहीं बता रहा है।