फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of misdeed an 11 year old innocent girl absconded in Delhi

प्यार, संबंध और धोखा: इंस्टाग्राम पर की नाबालिग से दोस्ती, कमरे में किया मोहब्बत का इजहार; फिर की दरिंदगी

Wed, 06 Dec 2023 07:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 07:27 PM IST
सार

दिल्ली में एक 11 साल की मासूम के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। द्वारका जिला के उत्तम नगर की वारदात बताई जा रही है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
accused of misdeed an 11 year old innocent girl absconded in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिला के उत्तम नगर इलाके में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 11 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से बातचीत शुरू की। बाद में प्यार का इजहार कर अपने कमरे पर बुला लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की।

विज्ञापन

घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ बताया भी नहीं। इस बीच पीड़िता के पिता ने उसके इंस्टाग्राम चैट को पढ़ लिया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने सारी बात माता-पिता को बता दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराने के बाद डीडीयू अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। छानबीन के बाद पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर ली गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उत्तम नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लड़के के भी नाबालिग होने की संभावना है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। कुछ दिनों पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये एक लड़के से हुई। लड़का उसके घर के पास ही रहता था। दोनों चैट करने लगे। बातचीत के दौरान लड़के ने पीड़ित से प्यार का इजहार किया। पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया।

बाद में उसके दबाव बनाने पर पीड़िता ने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान आरोपी मिलने की बात करने लगा। बार-बार दबाव बनाने पर पीड़िता 27 नवंबर को घर से बहाना बनाकर आरोपी के कमरे पर पहुंच गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।

घटना को कई दिन बीत गए। पिता ने बेटी के मोबाइल की जांच की तो चैट का पता चला। बाद में पीसीआर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed