फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused making obscene comments on Facebook after misdeeding a married woman in gurugram

विवाहिता से दरिंदगी के बाद हर बार दिए नए जख्म: झूठ बोलकर दोस्ती के बाद दुष्कर्म, फिर आए दिन धमकाकर बनाए संबंध

Sun, 15 Jan 2023 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि आरोपी उसके व्हाट्सएप डीपी से फोटो लेकर अश्लील कमेंट लिखकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डाल रहा है। महिला ने परेशान होकर अपने पति को पूरा मामला बता दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accused making obscene comments on Facebook after misdeeding a married woman in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने विवाहिता की अश्लील तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। युवती पर आरोप है कि उसने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और अब महिला के फोटो पर अश्लील कमेंट लिखकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डाल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि अगस्त 2019 में फेसबुक मैसेंजर के जरिए उसकी बातचीत पलवल निवासी राहुल से हुई। महिला का कहना है कि राहुल ने उसे बताया कि वह उसे जानता है और महिला की रिश्तेदारी में है।

विज्ञापन

महिला एक दिन गुरुग्राम के सदर बाजार खरीदारी के लिए आई थी। इस बीच उसे राहुल मिल गया। राहुल ने उसे चाय पीने के लिए बोला और समीप के एक रेस्त्रां में चले गए। इसी दौरान राहुल ने महिला के साथ अपनी एक साधारण फोटो ले ली, फिर इसके बाद महिला अपने घर चली गई। इसके बाद राहुल ने महिला से मिलने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने उसके व्हाट्सएप पर दोनों की फोटो डाल दी। राहुल ने महिला से कहा कि वह यह फोटो उसके पति को दिखा देगा और उसने महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला डर गई और राहुल के कहने पर जुलाई 2021 में गुरुग्राम बस स्टैंड के पास उससे मिलने के लिए पहुंच गई। राहुल उसको होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान भी राहुल ने महिला की अश्लील फोटो में ले ली। 

विज्ञापन

जिसके बाद राहुल महिला को ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। राहुल के बार-बार बुलाने की हरकतों से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरा मामला बता दिया। इसके कुछ दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन अब राहुल उसके व्हाट्सएप डीपी से फोटो लेकर अश्लील कमेंट लिखकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डाल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed