फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in a drug smuggling case, absconding for three years, arrested from Delhi's Jangpura.

Delhi NCR News: तीन साल से भाग रहा मादक पदार्थ तस्करी मामले का आरोपी दिल्ली के जंगपुरा से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
ध्यानार्थ- जम्मू-कश्मीर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के प्रमुख सदस्य जम्मू-कश्मीर के मंदार बाग, दक्षिण श्रीनगर निवासी हकीम मोहम्मद अल्ताफ (58) को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामले में करीब तीन साल से भागा था। उसे 2021 में स्पेशल सेल द्वारा दर्ज स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के मामले में 2023 में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। दिल्ली पुलिस इसके साथ आरोपी नौ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जंगपुरा इलाके में उसकी मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने तीन अगस्त को अल्ताफ को गिरफ्तार किया। वह अंतरराज्यीय मादक पदार्थ आपूर्ति श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी था और जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक मादक पदार्थ पहुंचाने का काम करता था। अल्ताफ दिल्ली में मादक पदार्थों की आपूर्ति और परिवहन में अहम भूमिका निभाता था। उसने इस गतिविधि को अंजाम देने के लिए लाजपत नगर इलाके में एक फ्लैट किराए पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह गिरफ्तारी उस मामले से जुड़ी है, जिसमें जाकिर नगर इलाके से अल्ताफ के पास से 4.5 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक अन्य आरोपी आबिद हुसैन सुल्तान को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 12 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुई थी। इसके अलावा अफगानिस्तान के नागरिक हशमत मोहम्मदी को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से कथित तौर पर 5.04 किलोग्राम मेस्केलिन बरामद हुई थी। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में ओखला के बाटला हाउस इलाके में संचालित एक मादक पदार्थ शोधन इकाई का पता चला। वहां से करीब 35.6 किलोग्राम हेरोइन तथा मादक पदार्थों के शोधन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री बरामद की गई। इसके बाद एक अन्य अफगान नागरिक अब्दुल्ला नजीबुल्लाह उर्फ नबी को 3.2 किलोग्राम एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अल्ताफ की गिरफ्तारी के साथ ही स्पेशल सेल ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से अल्ताफ गिरफ्तारी से बच रहा था और जांच के दौरान अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह की अन्य कड़ियों, आर्थिक लेन-देन और अन्य मादक पदार्थ मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed