फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in Ghaziabad for Extortion crime news Modinanagar area

गाजियाबाद: नकली पैसों के जाल में फंसे रंगदारी मांगने वाले बदमाश, गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2019 03:37 PM IST
Prachi Priyam योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 20 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in Ghaziabad for Extortion crime news Modinanagar area
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : Amar Ujala

गाजियाबाद की मोदीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद रंगदारी मांगने के मामले में काजमपुर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अपाचे बाईक, तीन मोबाईल, अवैध असलहा और डमी पैसे भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे देव बिहार निवासी सूरजपाल ने उन्हें फोन पर शिकायत की थी कि कुछ अज्ञात बदमाश उससे सात लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे पैसे लेकर बुधवार दोपहर एक बजे काजमपुर मोड़ पर बुलाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई, जिसके तहत उन्होंने बैग में उपर असली और अंदर नकली नोट भर कर शिकायतकर्ता कारोबारी को बुलाई गई जगह पर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से पैसे का बैग लिया और भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया वहीं बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बाइकसवार बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। 

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed