फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in case of rape of a minor in Nuh's Bichhor.

Delhi NCR News: नूंह के बिछोर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के बिछोर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 22 जून का है। आरोप है कि सुबह के समय पीड़िता शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से उसका मुंह दबाकर उसे जबरन गांव से बाहर जंगल में बने अपने मकान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर बिछोर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे एसआई शोहराब ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। इसके अलावा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसकी काउंसलिंग कराई गई तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस रिमांड की मांग भी की जा सकती है, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

फोटो पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed