फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for murder of seven year old child in Rajendra Park Gurugram

निर्दयी लिव-इन पार्टनर: महिला की गैर-मौजूदगी में बच्चों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

Mon, 08 Jul 2024 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

आरोपी की पहचान विनीत चौधरी (28 वर्ष) निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर बच्चों की मां की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
Accused arrested for murder of seven year old child in Rajendra Park Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस ने सात वर्षीय बच्चे प्रीत की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की मां का लिव-इन पार्टनर उससे मारपीट करता था। रविवार की शाम को भी उसने प्रीत और उसके बड़े भाई मानू को बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने बच्चों के दादा के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार की रात थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस को एक सरकारी अस्पताल में एक 09 वर्षीय बच्चे मानू के घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने तथा एक अन्य 07 वर्षीय प्रीत के मृत अवस्था में अस्पताल में दाखिल होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर घायल हुए बच्चे तथा मृत बच्चे के दादा ने शिकायत के माध्यम से बताया कि वह टेकचंद नगर, गुरुग्राम में अपने परिवार सहित रहता है। उनके बड़े बेटे विजय कुमार का देहांत वर्ष 2023 में हो गया था।

विज्ञापन

इसके बाद उनकी बहू राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में अपने बच्चों सहित एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। वह व्यक्ति दोनों बच्चों को मारता था। 7 जुलाई को बहू ने फोन कर बताया कि प्रीत व मानु को चोट लगी है, जिनको वह अस्पताल में लेकर आई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बहू ने उसे बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी, उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। मारपीट में लगी चोटों के कारण प्रीत की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। 

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान विनीत चौधरी (28 वर्ष) निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह अक्सर बच्चों की मां की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

7 जुलाई की शाम को यह घर आया तो बच्चो की मां घर पर नहीं थी। इसने बच्चों के साथ मारपीट की। मारपीट में लगी चोंटों के कारण 07 वर्षीय प्रीत की मौत हो गई और 09 वर्षीय मानू घायल हो गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि यह पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और वर्तमान में भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी विनीत व बच्चों की मां कई महीनों से एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। आरोपी करीब 01 महीने पहले अपने गांव बिजनौर चला गया था और वापस करीब एक सप्ताह पहले आया था और वापस आने के बाद मृतक बच्चे की मां के साथ रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed