फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested by Delhi Police after declaring him a fugitive was supplying water to police post

पुलिस का कारनामा: जिसे भगोड़ा दिखाकर किया गिरफ्तार, वो चौकी में कर रहा था पानी की सप्लाई

Wed, 19 Jun 2024 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested by Delhi Police after declaring him a fugitive was supplying water to police post
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को भगोड़ा दिखाकर गिरफ्तार किया, वो चौकी में पानी सप्लाई कर रहा था। अदालत ने संगठित अपराध गिरोह के एक कथित सदस्य होने के आरोपी को जमानत देते हुए कहा उनका मानना है कि आरोपी मकोका के तहत अपराधों के लिए दोषी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सौरव भार्गव उर्फ भिंडा के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था और गिरफ्तारी से पहले उसे भगोड़ा दिखाया गया था। आरोपी के वकील ने दलील दी कि वह व्यक्ति हरि नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली एक चौकी में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कर रहा था, जिस अवधि के दौरान उसके फरार होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट की विशेष न्यायाधीश शिवाली शर्मा ने तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद आरोपी को जमानत दे दी। उस पर सलमान त्यागी गिरोह का सदस्य होने का आरोप है, जो कथित तौर पर संगठित गिरोह चलाता है। मामला हरि नगर थाने से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान त्यागी और भिंडा समेत उसके 22 साथियों के खिलाफ 13 अगस्त, 2019 को मकोका के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली पुलिस ने 24 अप्रैल, 2024 को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। 

भिंडा को 23 दिसंबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। बचाव पक्ष के वकील दीपक शर्मा ने तर्क दिया कि आरोपी को जांच अधिकारी ने बिना किसी ठोस सबूत के गलत तरीके से गिरफ्तार किया है कि वह किसी भी अपराध सिंडिकेट का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed