फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrest of prostitution

युवती को बंधक बनाकर देहव्यापार करवाने वाले गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Feb 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrest of prostitution

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल की युवती को बंधक बनाकर नौ माह से वेश्यावृति करवाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उसे नौकरी का झांसा और अश्लील वीडियो बना लेने की धमकी देकर धंधा करवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर मानव तस्करी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय महिला दस माह पूर्व नौकरी की तलाश में पानीपत में रहने वाली अपनी बहन के पास आई। जहां उसकी मुलाकात दार्जीलिंग निवासी कृष्णा से हुई। कृष्णा उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले आया। कोटला मुबारकपुर में दोनों किराए के मकान में रहने लगे। कृष्णा ने युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कृष्णा ने उसे नेपाल निवासी अपने दोस्त नारायण से मिलवाया। नारायण भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने कृष्णा के साथ अश्लील वीडियो बना लिए जाने की धमकी दी। नारायण ने उसे पश्चिम बंगाल की रहने वाली सरिता थापा से मिलवाया। उसके बाद आरोपियों ने युवती को देह व्यापार में धकेल दिया। उसे दिल्ली से बाहर भी भेजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पिलंजी गांव में किराए के मकान में उसे बंधक बना कर रखा और ग्राहकों को कमरे पर बुलाने लगे। चार माह पहले आरोपियों ने उसे जमरूदपुर गांव में किराए के मकान में रखा और ग्राहकों को वहां बुलाने लगे। आस पास के लोगों को पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाते हैं। इसी बीच युवती ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को सारी बातें बताईं। वह युवती की बातों को सुनकर शनिवार को उसे लेकर जीके थाने पहुंचा और पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed