फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrest

करोड़ों की विवादित प्रॉपर्टी बेचनेवाला गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Feb 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
Accused arrest
आर्थिक अपराध शाखा ने विवादित प्रॉपर्टी को एक कंपनी को बेचकर करोड़ों का चूना लगाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी को लेकर अदालत में चल रहे मामले से कंपनी को अवगत नहीं कराया और फर्जी कागजात तैयार कर कंपनी को यह बताने की कोशिश की कि इस प्रॉपर्टी पर कोई विवाद नहीं है। आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इस प्रॉपर्टी को बेचकर कंपनी को 3.50 करोड़ का चूना लगाया। पुलिस आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


शाखा उपायुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि आयशर गुड अर्थ प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि जे एस लांबा ने वर्ष 2012 में शाखा में एक धोखाधड़ी की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी कंपनी ने महरौली गांव में जैनब फैशन प्राइवेट लिमिटेड से तीन प्रॉपर्टी खरीदी। लेकिन बाद में पता चला कि प्रॉपर्टी के मालिक के परिवार में इस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है और मामला अदालत में लंबित है। कंपनी ने आरोप लगाया कि उन्हें कम जमीन बेचकर उनसे 3.50 करोड़ की रकम ऐंठ ली गई है।
विज्ञापन


शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी के मालिक जावेद आलम के दो भतीजों असद खान और फैजल रहमान ने अदालत में अपने मालिकाना हक के लिए सिविल सूट डाल रखा है। दूसरी पार्टी जावेद आलम की पत्नी जरीना आलम और भाई शाने आलम हैं। चारों प्रॉपर्टी के संयुक्त धारक हैं। ऐसे में परिवार वालों ने कंपनी से ठगी करने के लिए फर्जी जनरल पावर एटर्नी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी बेचने के समय आरोपियों ने एक परिवार के तरफ से ज्ञापन सौंपा जिसमें यह दिखाया गया कि जावेद आलम के दोनों भतीजे इससे सहमत हैं। पुलिस ने इन कागजातों की एफएसएल में जांच करवाई। रिपोर्ट में साफ हो गया कि कागजात फर्जी हैं और परिवार के सभी सदस्यों ने कंपनी से फर्जीवाड़ा करने के लिए इन कागजात को तैयार करवाया। मामला दर्ज होेने के बाद से आरोपी के परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए। गत 18 फरवरी को पुलिस को मुख्य आरोपी जावेद आलम के गोल मार्केट इलाके में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed