फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accountability of MCD officials will be fixed regarding waterlogging and sanitation

Delhi NCR News: जलभराव और स्वच्छता के मामले में एमसीडी के अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के सदन में बृहस्पतिवार को विपक्ष के हंगामे के बाद मानसून से पहले राजधानी में जलभराव और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में कई बार नोकझोंक हुई। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव, नालों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। महापौर ने सभी सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

स्वच्छता व्यवस्था और मानसून के दौरान संभावित जलभराव के मुद्दे उठाते हुए पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता जताई। इस दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष के पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। इस बीच महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और सफाई संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगी, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सदन में नागरिक हितों से जुड़े कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed