फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident on yamuna expressway as speedy car turn around three dead bodies taken off by cutting car

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, वाहन काटकर निकाले शव

Tue, 11 Jun 2019 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Accident on yamuna expressway as speedy car turn around three dead bodies taken off by cutting car
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में तीन की मौत - फोटो : जेपी शर्मा

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैगनआर कार में सवार तीन युवक आगरा से गाजियाबाद आ रहे थे। इनकी कार जब यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो पलट गई। कार इतनी पिचक चुकी थी कि शवों को कार काट कर निकालना पड़ा।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नोएडा के लिए भेज दिया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि तीनों ही युवक गाजियाबाद के रहने वाले थे और दोस्त थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट पर हुए हादसे में गौरव (23) पुत्र विजेंदर शर्मा व प्रवीन (28) पुत्र किसनलाल निवासी रहीसपुर और पंकज (32) पुत्र जयपाल निवासी गोविंदपुरम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed